ताश खेला तो मिली सज़ा | उफ्फ .. सनकी राजा की सनकी सज़ा
हिमांशु अग्रवाल (छतरपुर.मप्र)
सनकियों की कमी नहीं है | एक ढूढनें निकलेंगे..दस सामने खड़े होकर मुस्कराते दिख जाएंगे | लेकिन साहब यह जनाब तो उनसे भी बड़े वाले निकले | बोले तो ... सनकियों के भी शहंशाह |
अब यह क्या बात है भाई ! ... सनकी,सनकियों का शहंशाह ?
है तो मसला साहब और खबर इसलिए क्योंकि एक तो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वॉयरल हो रहा है | दूसरी बात इस वीडियो ने कानून के रखवालों के ढीलेपन को भी उजागर कर दिया है |
आइये .. खबर पर नज़र फेंक मारते हैं | चलिए... तसल्ली से और तफ़सील से आपको मामला भी बताते हैं |
VIDEO LINK - https://youtu.be/gHEZmWesHhM

देखा आपने .. वीडियो में लोगों को पीट रहा यह शख्स ,, अपने आपको राजा कहता है | इन राजा साहब ने आदेश जारी किया था कि क्षेत्र में ताश खेलने पर पाबंदी होगी | अचानक कुछ लोग इस शख्स को ताश खेलते नज़र आ गए | फिर क्या था गुस्सा चरम पर | उठाया डंडा और ताश खेलने वालो की पिटाई शुरू | यह वॉयरल वीडियो मप्र के छतरपुर जिला अंतर्गत लवकुशनगर थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव का बताया जा रहा है |
इस सनकी इंसान का कहना है कि बीते छह माह से गाँव में उसने ताश खेलना बंद करवा दिया है | जो काम आज तक प्रधानमंत्री से लेकर पुलिस अफसर नहीं कर पाए,उसने करके दिखा दिया है | चूँकि इन लोगों ने नाफ़रमानी की इसलिए उनको सजा दी जा रही है |
इस सनकी शख्स ने बाकायदा पीटने का एक वीडियो भी खुद ही बनाया है |
फिलहाल इस शख्स की हरकत से लोगों में भय का माहौल है |
बेशक यह सनकीपन ही है | लेकिन कम से कम डर से ही ताश खेलकर फ़ालतू समय जाया करने वाले थोड़े काम पर ज़रूर लग गए हैं |
Comments