कांग्रेस वाले नेता जी की सुनिए। दिमाग का एकदम दही हो जाएगा
इतिहास पढा होगा ..
बुजुर्गों से बहुत कुछ सुना भी होगा। लेकिन अब कांग्रेस के नेता जी को सुनिए और अपनी जानकारी दुरुस्त कर लीजिए।
कांग्रेस की पतली हालत देखकर गांधी जी को इस फानी दुनिया में फिर आना पड़ा!
नेता जी की माने तो .. गांधी जी ने साल 2019 में कांग्रेस और देश का नेतृत्व सम्हाला।
क्लिक करिए और सुनिए नेता जी का झोलझाल वाला बयान
सुनकर दिमाग हिला होगा..भेजा फटा होगा... लेकिन कोई नही।
नेताओं को सब माफ हैं। बोले तो.. जो कहें, वही सही।
आश्चर्य है न ...कब हुआ? कैसे हुआ ?
अब न आपको पता चला और न दुनिया को..यहां तक कि कांग्रेसियों को भी नही। लेकिन नेता जी की माने तो हुआ तो है?
अरे नेता जी का नाम तो बताना भूल ही गए| आप हैं पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा साहब|
हुजूर शहीद दिवस के दिन बापू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे| मीडिया से बात करते करते भटक गए | ऐसे भटके की उनका बयान खबर ही बना गया|
सौ टका बाबू यह...स्लिप ऑफ टँग ही है। लेकिन टांग खींचने वाले नेताओं का टँग फिसलना..उफ्फ़...भगवान भला करे।
Comments