सियासी लाभ के लिए उफ्फ़..। कांग्रेस का गिरता स्तर
आज की खबर ... यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस की बबर्रता | मचलती तस्वीरों में पुलिस लाठी भांजती और कार्यकर्ता असहाय नज़र आ रहें है | आम जनता के सामने पुलिस को विलेन और सरकार को गब्बर बाबू बना मारा |
चलिए यह तो वो फिलम थी जो पहले से बुनी स्क्रिप्ट पर रची गयी लेकिन अब हम आपको दिखाते Bloopers यानी कि विहाईंड द सीन |
गुरु अब उन छिपी तस्वीरों पर भी नज़र फेंक मारिए ..सच चुगल देंगी कि सियासी नफे के लिए कैसे एक बड़ा झूठ गढ़ा गया |
यह यूथ कांग्रेस एक कर्मठ सिपाही है | जनाब खुद को घायल करने में जुटे हैं | डंडे से खुद को पीट रहें हैं ...जब लगा कि सीन परफेक्ट नहीं बन पा रहा है तो लीजिए ... अपना सिर धरती पर पटकने लगा | जैसे ही हल्का से खून छलछलाया ... और फिर शुरू हुआ ... स्क्रिप्टेड गला फाड़ चीखना | पुलिस ने मारा ... बेदर्दी से मारा ...असहाय और मज़बूरों पर अत्याचार किया गया | बेचारे पुलिस वाले सिर्फ आँखे फाड़े देखते रह गए |
हद है ... महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन था लेकिन ड्रामे के चलते एक गंभीर मुद्दा टांय टांय फिस्स हो गया |
सियासत है साहब .. जहाँ एक आँख फोड़ने से विपक्ष की दोनों आँख फूटती हो तो मंजूर |
बोले तो सियासी लाभ के लिए कुछ भी करेगा |
लेकिन जनता है ..... नौटंकी और सतही काम काज को बेहतर जानती है,समझती है ..| अब भैया ड्रामे से सत्ता नहीं ढपली ही मिलेगी ... जिसे पीटपीट कर सिर्फ रोना रो लो ... जनता का भरोसा ठेंगा मिलेगा |
Comments