सिंधिया के समोसे
- Uff Yeh --
- 02-02-2019 --
- 05:08
अशोकनगर (मध्यप्रदेश) मध्यप्रदेश की गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को अलग अंदाज में नजर आए| सिंधिंया कांग्रेस के युवा नेता और मध्य प्रदेश के गुना से सांसद हैं. मध्य प्रदेश के सिंधिया राजघराने के चिराग के तौर परलोग इन्हें जानते हैं|
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया का समोसे तलते हुए वीडियो सामने आया है। सिंधिया का ये वीडियो अशोकनगर का है। इससे पहले सिंधिया उमरिया में आदिवासी के यहां रोटी सेंकते और भिंड जिले के अटेर में रोटी बेलते हुए नजर आए थे। अशोकनगर में एक दुकान पर पहुचकर सिंधिया अनोखे अंदाज में समोशे तलते नज़र आये अपनी लोकसभा सीट पर पकड़ बनाये रखने साहब का यह अंदाज़ भी अच्छा है|
Comments